उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 13 मार्च को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 13 मार्च को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर


Junaid Khan - शहडोल। 12 मार्च 2026- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला 13 मार्च को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री 13 मार्च को प्रातः 7 बजे रीवा से प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 9ः30 बजे शहडोल पहुंचेंगे। प्रातः 10 से कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल प्रातः 11 बजे से बिरसा मुण्डा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में ब्लड बैंक का शुभारंभ करेंगे एवं टेली मेडिसिन सेवा तथा एसपीव्ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। मध्यान्ह 02 बजे स्थानीय आईटीआई कैम्पस में आयोजित रोटरी क्लब द्वारा आयोजित राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। अपरान्ह 2ः45 बजे शहडोल से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Previous Post Next Post