पुलिस की बड़ी सफलता,गुम हुए 14 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाई मुस्कान

करीब ढाई लाख रुपए कीमत के मोबाइल खोजकर पुलिस ने लौटाए,एसपी के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनूपपुर के थाना बिजुरी में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना बिजुरी पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया, जिससे मोबाइल मालिकों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 2,57,200 रुपए है। लंबे समय से गुम हुए इन मोबाइलों की बरामदगी के लिए तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सफल कार्रवाई के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए गए। बरामद मोबाइल जिनके मालिकों को लौटाए गए। अजय कुमार द्विवेदी, संस्कार मिश्रा, रामखेलावन जायसवाल, अब्दुल हक सिद्दीकी, राकेश सेन, पीयूष शुक्ला, बृहस्पति सिंह, सागर मिश्रा, संदीप कुशवाह, महेंद्र जायसवाल, सुनीता अगरिया, अमित यादव, भोला प्रसाद केवट तथा डिंपल सिंह।

मोबाइल वापस मिलने पर सभी लोगों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इनका रहा विशेष योगदान

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह के नेतृत्व में आरक्षक आनंद कुमार, रवि सिंह, सुशील यादव, लक्ष्मण डांगी तथा साइबर सेल से पंकज मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

Previous Post Next Post