शहडोल जिले की अंडर 20 पुरुष फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल 27 मार्च 2026 को

शहडोल जिले की अंडर 20 पुरुष फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल 27 मार्च 2026 को


Junaid Khan - शहडोल। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ द्वारा राष्ट्रीय अंडर 20 आयु वर्ग पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता 19 अप्रैल से 31 मई 2026 तक छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही है, इस प्रतियोगिता से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर भारतीय टीम तैयार की जाएगी। मध्य प्रदेश की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी, मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा अंडर 20- आयु वर्ग पुरुष जिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मध्य प्रदेश टीम में चयन किया जाएगा,जिला फुटबाल संघ शहडोल इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी, शहडोल जिले टीम तैयार करने के लिए द्वाराचयन ट्रायल दिनांक 27 मार्च 2026 समय प्रातः 9:00 बजे स्थान स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा विचारपुर (मिनी ब्राज़ील ) फुटबॉल मैदान शहडोल पर रखा गया है, चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, 1, जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2009 के बीच होगी । 2, सीआरएस एमपीआई कार्ड अनिवार्य। 3, पासपोर्ट साइज फोटो व्हाइट बैकग्राउंड में 3 महीने के बीच की होगी ,4, मेडिकल फिटनेस फॉर्म अनिवार्य ,5, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र ओरिजिनल एवं फोटोकॉपी अनिवार्य होगा। यह सभी अभिलेख ट्रायल के समय लेकर आना अनिवार्य है। जिला फुटबाल संघ शहडोल द्वारा नियुक्त चयन करता द्वारा शहडोल जिले की टीम का गठन किया जाएगा।

Previous Post Next Post