आंगनवाड़ी में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, बच्चों को दी गई शिक्षा की पहली सीख

आंगनवाड़ी में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, बच्चों को दी गई शिक्षा की पहली सीख


Junaid Khan - शहडोल। जिले के ग्राम पंचायत क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। जानकारी के अनुसार, परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को अक्षर ज्ञान का प्रारंभ कराया गया। इस अवसर पर 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय में प्रवेश से पूर्व आवश्यक जानकारी दी गई और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके माता-पिता की भी सक्रिय सहभागिता रही। बच्चों को तिलक लगाकर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया, जिससे माहौल उत्सव जैसा बन गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस सफल आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Previous Post Next Post