हत्या के आरोपियों को 24 घंटे में किया गया गिरफ्तार

हत्या के आरोपियों को 24 घंटे में किया गया गिरफ्तार


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना कोतमा में दिनांक 28.03.2026 को डायल 112 में रमेश साहू निवासी श्रमिक नगर पकरिहा द्वारा सूचना दिया कि मेरे भाई मनोज साहू को मारपीट करके उसकी हत्या कर दी गई है।सूचना पर तत्काल डायल 112 स्टाफ तथा थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल मय पुलिस बल के ग्राम पकरिहा श्रमिक नगर पहुंचकर घटना की जानकारी ली । जिसमें सूचनाकर्ता रमेश साहू ने बताया कि शिवराम चौधरी मेरे भाई मनोज साहू उर्फ छोटे को यू.के लिप्टस के डंडे से मार रहा था शिवराम के साथ उसकी मां रैमुन बाई भी थी वह भी मेरे भाई मनोज को हाथ मुक्के व डंडे से मार रही थी। मारपीट से मेरा भाई मनोज गिरकर बेहोश हो गया जिसकी शरीर व गर्दन में काफी गंभीर चोट होकर नीले निशान थे कुछ देर बाद मेरे भाई मनोज की सांस चलना बंद हो गई औऱ और मेरे भाई मनोज चौधरी की मृत्यु हो गई ।मौके पर ही हत्या की धारा 103(1) बीएनएस की देहाती नालसी लेख कर विवेचना प्रारंभ की गई। दौरान विवेचना आरोपिया रैमुन बाई पति रमई चौधरी निवासी श्रमिक नगर पकरिहा को कोतमा पुलिस द्वारा सूझ बूझ से कार्यवाही करते हुए ग्राम पकरिहा से गिरफ्तार किया गया एवं घटना समय से फरार आरोपी शिवराम चौधरी पिता रमई चौधरी निवासी श्रमिक नगर पकरिहा को भी चंद घण्टो के भीतर पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया । तथा आरोपी शिवराम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त यू.के. लिप्टस का डंडा भी जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल अनूपपुर दाखिल किया गया है। उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सउनि विनय सिंह , प्र.आर. रामखेलावन यादव . प्रआर दिनेश राठौर , प्र.आर संजीव त्रिपाठी , आर अभय त्रिपाठी एवं डायल 112 डियूटी पर तैनात आर. नत्थूलाल चौधऱी की अहम भूमिका रही।

Previous Post Next Post