कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर चोरी पर लगातार कार्यवाहीः ट्रेक्टर ट्राली सहित रेत जप्त आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर चोरी पर लगातार कार्यवाहीः ट्रेक्टर ट्राली सहित रेत जप्त आरोपी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम लखनपुर में रेड कार्यवाही कर ट्रैक्टर ट्राली में अवैध उत्खनन एवं चोरी करके ले जा रही रेत को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की गई। रविवार की दोपहर टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द प्रसाद पनिका एवं आरक्षक अमित मरावी की टीम द्वारा ग्राम लखनपुर से नीले कलर की सोनालिका ट्रेक्टर के ट्राली में लोड रेत अवैध परिवहन करते हुए रंगे हाथो पकड़ा जाकर ट्रेक्टर चालक अभिषेक पटेल पिता स्व. विनय पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुर थाना कोतवाली अनूपपुर जिला अनूपपुर के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 190/26 धारा 303(2), 317(5), 3(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम 77/177,130 (3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अवैध रेत एवं परिवहन में उपयुक्त ट्रेक्टर ट्राली कुल कीमती 5,03,500 रूपये की जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Previous Post Next Post