खनिजो के अवैध परिवहन की गई कार्यवाही

खनिजो के अवैध परिवहन की गई कार्यवाही


Junaid Khan - शहडोल। 18 मार्च 2026- जिला खनिज अधिकारी अधिकारी श्री राहुल साडिल्य ने जानकारी दी है कि कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसील बुढार अंतर्गत ग्राम मर्यादपुर के कसेड़ नदी के कसेड घाट में वाहनो की जांच की गई है। जांच के दौरान ग्राम मर्यादपुर तहसील बुढार में वाहन (मेटाडोर) की जांच की गई, वाहन चालक के द्वारा स्वनिज रेत के परिवहन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन चालक लवकेश सिंह पिता विनोद सिंह निवासी चंगेरा तहसील बुढार जिला शहडोल के कब्जे से वाहन सहित रेत जब्त कर वाहन को शासकीय अभिरक्षा थाना बुढार में सौंप दिया गया। इसी प्रकार ग्राम सिंहपुर, तहसील सोहागपुर में खनिज उत्पाद गिट्टी का अनाधिकृत परिवहन करते पाए गए वाहन को जांच हेतु रोका गया। वाहन चालक संजय कोल पिता बुद्धा कोल निवासी ग्राम बम्हरी तहसील-सोहागपुर के द्वारा खनिज उत्पाद मिट्टी के परिवहन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। वाहन मालिक का नाम रवि नायक निवासी करका जिला अनूपपुर होना बताया गया। साथ ही उसी क्षेत्र से एक अन्य वाहन मेटाडोर क्र. एमपी18जीए4680 को खनिज उत्पाद गिट्टी का अनाधिकृत परिवहन करते पाए गए पर वाहन चालक रूपा कोल पिता बिसाहू लाल कोल निवासी ग्राम जुगवारी तहसील सोहागपुर के कब्जे से वाहन सहित खनिज जब्त किया गया। वाहन को शासकीय अभिरक्षा थाना सिंहपुर में सौंप दिया गया। संबंधित वाहन चालकों एवं स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Previous Post Next Post