कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही डग्गी सहित रेत जप्तः आरोपी गिरफ्तारः संगठित अपराध के तहत कार्यवाही
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिला अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पसला सोन नदी घाट से रेत चोरी करके ले जाते रंगे हाथों पकड़े गये डग्गी के चालक सूरज उर्फ सोनू पटेल निवासी ग्राम पसला को गिरफ्तार कर रेत चोरी कराने वाले आरोपी अक्षय प्रताप सिहं निवासी पसला पर संगठित अपराध की धाराओं सहित एफ.आई.आर. की गई है। टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द प्रसाद पनिका, सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, आरक्षक अमित मरावी की टीम के द्वारा दिनांक 16.03.2026 को ग्राम पसला सोन नदी घाट में रेड कार्यवाही करते हुए एक डग्गी रजिस्ट्रेशन नम्बर CG15DY3089 में करीब 5 घन मीटर लोड रेत को ले जाते हुए पकड़ा गया मौके पर वाहन चालक सोनू उर्फ सूरज पटेल पिता राजकुमार पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पसला अनूपपुर से उक्त रेत से लोड डग्गी को जप्त किया गया एवं जांच पर उक्त चोरी की रेत अक्षय प्रताप सिहं निवासी ग्राम पसला द्वारा लोड कराना पाए जाने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 165/26 धारा 303 (2), 317(5), 112(2) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम 130/177 (3) 77/177 एम.वी.एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा अक्षय प्रताप सिहं निवासी ग्राम पसला के विरूद्ध पूर्व से रेत चोरी के दो आपराधिक प्रकरण थाना कोतवाली अनूपपुर में दर्ज होने एवं पुनः संयुक्त रूप से सह आरोपियों के साथ लगातार रेत चोरी की वारदात घटित करना पाये जाने से प्रकरण में बी.एन.एस. की धारा 112(2) के तहत संगठित अपराध के तहत कार्यवाही की जा रही है।
