पुलिस अधीक्षक की पहल से शुरू हुई स्मार्ट ट्रैफिक पुलिसिंग

सुरक्षित यातायात की दिशा में बड़ा कदम पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस को वितरित किए अत्याधुनिक रोड सेफ्टी उपकरण


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिला अनूपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (IPS) के द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए यातायात पुलिस बल को अत्याधुनिक रोड सेफ्टी उपकरण प्रदाय किए गए। इन उपकरणों में बॉडी वॉर्न कैमरा, लाइट बैटन, पुलिस शोल्डर लाइट, व्हील लॉक एवं सेफ्टी जैकेट शामिल हैं, जो आधुनिक यातायात प्रबंधन की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। इन उपकरणों के उपयोग से यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली में न केवल तेजी और दक्षता आएगी, बल्कि आमजन के साथ व्यवहार में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। बॉडी वॉर्न कैमरा से ड्यूटी के दौरान प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड होगी, जिससे निष्पक्षता और विश्वास बढ़ेगा। लाइट बैटन एवं शोल्डर लाइट रात्रिकालीन ड्यूटी को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाएंगे। व्हील लॉक के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई संभव होगी। सेफ्टी बेल्ट से ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी अनूपपुर पुलिस के अनुसार आधुनिक तकनीक के समावेश से यातायात पुलिस की कार्यक्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। हमारा लक्ष्य है कि अनूपपुर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित,सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इन उपकरणों का प्रभावी उपयोग करते हुए आमजन के प्रति संवेदनशीलता, विनम्रता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो। अनूपपुर पुलिस अधीक्षक की यह पहल न केवल आधुनिक पुलिसिंग का उदाहरण है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। इससे आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यातायात पुलिस, अनूपपुर।

Previous Post Next Post