गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न
Junaid Khan - शहडोल। गौ सम्मान आवाहन अभियान जो कि पूरे भारतवर्ष में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौ माता के लिए केंद्रीय कानून बनाने एवं पूरे भारत से गौ हत्या समाप्त हो इस हेतु चलाए जा रहा है। इसके संदर्भ में आज शहडोल घरौला मोहल्ला वार्ड न. 19 में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहडोल के नंदी गौ सेवा धाम की टीम और कई गौ भक्त व गौ प्रेमी जन उपस्थित रहे। बैठक में मध्य प्रदेश प्रभारी द्वारा बताया गया यह अभियान पूरे भारत के सभी राज्य, सभी जिलों व तहसीलों में चलाया जा रहा है। जिसमें भारत के सभी मूर्धन्य सन्तो द्वारा 27 अप्रैल 2026 को देश की 5000 से अधिक तहसीलों में एक साथ, एक ही समय प्रार्थना पत्र तहसीलदार के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान मिले। यह अभियान पूर्ण संवैधानिक रूप से डेढ़ वर्ष तक चलेगा।
इस अभियान में प्रत्येक तहसील से 10000 हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है एवं 27 अप्रैल 2026 को को सम्मान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय हुआ है।
