वॉश ऑन व्हील सुविधाओ को सफाई मित्रो ने बनाया आय का जरिया

वॉश ऑन व्हील सेवा में शहडोल जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर 


Junaid khan - शहडोल। 02 मार्च 2026- सफाई मित्रो को आत्मसम्मान एवं रोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से शहडोल जिले में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति के निर्देषानुसार वॉश ऑन व्हील की सुविधा संचालित है। वॉश ऑन व्हील सुविधा से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है बल्कि पंचायतें स्वच्छ हो रही है और सफाई मित्रो को सम्मानजनक रोजगार के अवसर पर सुनिश्चित किये जा रहें है। वॉश ऑन व्हील सुविधा से नागरिक वॉश ऑन व्हील ऐप के माध्यम से बुकिंग कर बेहतर सेवाएं प्राप्त कर रहे है। यह सेवा ग्रामीण अंचलों में घरेलू संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई हेतु एक स्मार्ट आधुनिक एवं मांग आधारित समाधान प्रदान करती है। जिले में 05 ब्लाको से संबद्ध 29 क्लस्टर निर्माण करते हुए 815 ग्रामों को जोड़ा जा चुका है जिसमे ऑनबोर्ड 36 स्वच्छता साथियों में से 26 स्वच्छता साथियों को प्रशिक्षित करते हुए 23 सेक्टेरों में स्वच्छता साथियों को एलोकेट कर कार्य प्रारम्भ किया गया है। जिले को 29 सेक्टरों में विभाजित कर कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता मित्र श्री मुकेश समुंद्रे ने बताया कि जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत मुझे अभी तक वॉश ऑन व्हील सुविधा का लाभ लेने हेतु कुल 154 ऑनलाइन बुकिंग प्राप्त हुई, जिसमें मुझे 21050 रूपये की आय अर्जित हुई है। वॉश ऑन व्हील सुविधा से न केवल स्वच्छता की अलख जगा रहा बल्कि हम जैसे सफाई मित्रो को सम्माजनक रोजगार मिला है। उन्होंने इसके जिले माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। स्वच्छता मित्र निरंजन ने बताया कि जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत मुझे अभी तक वॉश ऑन व्हील सुविधा के तहत लोगो द्वारा कराई गई 245 बुकिंग प्राप्त हुई जिससे मुझे 34550 रूपये का आय प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वॉश ऑन व्हील सुविधा आय प्राप्त करने का अब जरिया बन चुका है, हमंें पर्याप्त मात्रा में सफाई कार्य हेतु बुकिंग मिल जाती है जिससे हर महीने लगभग 9-10 हजार रूपयेे की आय प्राप्त हो जाती है इससे हम अपने परिवार का बेहतर ढंग से जीविकोपार्जन कर रहें है। उन्होंने बताया कि वॉश ऑन व्हील की सुविधा प्रारंभ होने से पहले हम रोजगार के लिए चिंचित रहते थें। हमें पहले साफ-सफाई के कार्य में आमदनी भी कम होती थी। वॉश ऑन व्हील सुविधा हमें बेहतर आमदनी का जरिया बन चुका है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षिवम प्रजापति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह वॉश ऑन व्हील सुविधा हमें सम्मान के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान किया है। वॉष ऑन व्हील सुविधा के माध्यम से जिले में अभी तक 2937 मागें प्राप्त हुई हैं जिन्हे स्वच्छता साथियों द्वारा 1962 सेवाएं पूर्ण की जा चुकी हैं। शहडोल जिले के स्वच्छता साथियों द्वारा 3 लाख 9 हजार 228 रूपये इस कार्य से कमाया जा चुका है। शहडोल जिला प्रदेष में चौथे स्थान पर है। स्वच्छता साथियों को तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए ग्रामीण अंचल से सम्बद्ध संस्थानों, वाहन शो रूम, वर्कशाप, पेट्रोल पंप, ढाबा, रिसोर्ट, मैरिज गार्डेन इत्यादि जाकर वाश ऑन व्हील सुविधा को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Previous Post Next Post