होली पर प्रेम, सौहार्द और स्वच्छता का संदेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी ने दी शुभकामनाएं

होली पर प्रेम, सौहार्द और स्वच्छता का संदेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी ने दी शुभकामनाएं 


Junaid khan - शहडोल। होली के पावन पर्व के अवसर पर शहडोल मुख्य नगर पालिका परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी ने समस्त देशवासियों एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि होली हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को अपनाने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे होली का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार के विवाद या अवांछित गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सफाई अमले को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि त्योहार के दौरान एवं बाद में शहर की स्वच्छता बनी रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी ने युवाओं से अपील की कि वे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और जल संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और संयमित तरीके से होली मनाकर ही हम इस पर्व की वास्तविक भावना को साकार कर सकते हैं। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए।

Previous Post Next Post