महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। थाना बुढार अंतर्गत चौकी केशवाही क्षेत्र में महिला को लगातार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना बुढार के मर्ग क्रमांक 22/2026 धारा 94 बीएनएसएस की जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, शव पंचायतनामा, पीएम रिपोर्ट एवं साक्षियों के कथनों से यह तथ्य सामने आया कि मृतिका सुनैना कुशवाहा पति सुरेन्द्र कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बलबहरा चौकी केशवाही थाना बुढार, को आरोपी मुरारीलाल सोनी उर्फ मुरारी पिता अशोक कुमार सोनी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बलबहरा द्वारा पिछले 7-8 माह से लगातार गाली-गलौज कर अपने साथ रखने की बात कहकर बदनाम किया जा रहा था। आरोपी द्वारा गांव-मोहल्ले में तथा फोन के माध्यम से भी मृतिका को परेशान किया जाता था, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका ने दिनांक 11.03.2026 को ग्राम पंचायत भवन बलबहरा में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चौकी केशवाही थाना बुढार पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी मुरारीलाल सोनी को दिनांक 13.03.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा 14.03.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, चौकी केशवाही प्रभारी उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक राजभान सिंह, आरक्षक उमेश राठौर एवम् गणेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post