पेस की गई हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल दोनों धर्म के लोगों ने किया रोजा इफ्तार

पेस की गई हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल दोनों धर्म के लोगों ने किया रोजा इफ्तार 



Junaid Khan - शहडोल। कटरिया गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आज के समय में समाज को एक मजबूत और सकारात्मक संदेश देती है। रमजान के पवित्र महीने में गांव में आयोजित सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम ने हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। इस आयोजन में दोनों समुदायों के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। इफ्तार से पूर्व रोजेदारों नें इबादत और दुआओं में समय बिताया। जैसे ही इफ्तार का वक्त हुआ, सभी ने सुन्नत के अनुसार खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके बाद सामूहिक रूप से मगरिब की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और भाईचारे से भरा नजर आया। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी। और यह दृश्य सामाजिक एकता और भाई चारे का उदाहरण बना।

देश में अमन,शांति के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं

 रोजा इफ्तार के अवसर पर सभी ने हाथ उठाकर खुदा से गांव और देश में अमन, शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक संदेश छोड़ते हैं। मस्जिद के सदर मुबीन खान ने सभी अतिथियों और रोजेदारों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का महीना हमें इंसानियत, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला एक मजबूत माध्यम बताया। इस भव्य इफ्तार कार्यक्रम में देवराज पांडे, गौतम जी, मनोज पाटकर, संतोष साहू, मन्दु पाटकर, मुबीन खान,फरीद खान,गुलाम खान, यूनुस खान, अनीश खान, शहराज खान, शोहेल खान,फिरोज खान,नियाज खान, मोहम्मद गोलू, नदीम खान,सहित कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और रोजेदार मौजूद रहे। कटरिया गांव का यह आयोजन न केवल एक धार्मिक कार्यक्रम रहा, बल्कि यह देश में आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक उदाहरण भी बन गया।

Previous Post Next Post