खतरे के बीच नियंत्रण: NDRF और पुलिस का दमदार डेमो रेस्क्यू प्रदर्शन

खतरे के बीच नियंत्रण: NDRF और पुलिस का दमदार डेमो रेस्क्यू प्रदर्शन



Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनूपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर पुलिस लाइन अनूपपुर में दिनांक 18.3.2026 को संभावित आपदा स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु क्लोरीन गैस रिसाव पर एक संयुक्त डेमो प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल एवं संबंधित एजेंसियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं सुरक्षित कार्रवाई के लिए तैयार करना था। डेमो के दौरान क्लोरीन गैस रिसाव की काल्पनिक स्थिति निर्मित कर NDRF एवं अनूपपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षित टीमों ने आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए सावधानीपूर्वक रिसाव को नियंत्रित किया तथा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया। इस अवसर पर NDRF निरीक्षक श्री बृजेश कुमार तिवारी, यातायात प्रभारी श्री विनोद दुबे, प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री अमरीश शाहू सहित जिला चिकित्सालय की टीम, होमगार्ड बल, यातायात पुलिस बल एवं रक्षित केंद्र का बल उपस्थित रहा। सभी ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। इस संयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता, सही प्रशिक्षण और बेहतर समन्वय के माध्यम से बड़े से बड़े खतरे पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। यातायात पुलिस अनूपपुर।

Previous Post Next Post