अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
Junaid khan - शहडोल। दिनांक 01.03.2026 को सूचना प्राप्त होने पर थाना देवलोंद पुलिस द्वारा झिरिया घाट सोन नदी, जो सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र में आता है, से एक हरे रंग का जॉनडियर कंपनी का ट्रैक्टर मय ट्रॉली अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा सोन नदी झिरिया रेत उत्खनन घाट पर दबिश दी गई। मौके पर कि ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। जॉनडियर कंपनी का हरे रंग का बिना नंबर का ट्रैक्टर, ट्रॉली में अवैध रेत भरी हुई थी, को जप्त किया गया। जप्त वाहन एवं रेत की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4,83,500/- रुपये आंकी गई है, जिसमें ट्रैक्टर की कीमत लगभग 4,80,000/- रुपये एवं रेत की कीमत लगभग 3,500/- रुपये है। उक्त विवेचना कार्यवाही के दौरान अज्ञात ट्रैक्टर चालक एवं वाहन स्वामी रामकल्याण वैस पिता मगलदीन वैस निवासी झिरिया बुडवा थाना देवलोंद द्वारा धारा बी.एन.एस. खनिज अधिनियम, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, भारतीय वन अधिनियम एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध कारित किया गया देवलोंद पुलिस द्वारा अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में उप निरी सुभाष दुबे थाना प्रभारी देवलोंद के नेतृत्व में, प्रधान आरक्षक दिनेश शुक्ला, आरक्षक दीपक रावत, आरक्षक आदित्य सिंह, आरक्षक अभिषेक तिवारी, आरक्षक ओम प्रसाद तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
