बच्चो को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का कराएं सेवन-सिविल सर्जन

गर्मी में बच्चो की सुरक्षा हेतु सिविल सर्जन ने दी आवश्यक सलाह 


Junaid Khan - शहडोल। 27 मार्च 2026 सिविल सर्जन जिला अस्पताल शहडोल डॉ. शिल्पी सराफ ने ग्रीष्मऋतु को दृष्टि रखते हुए बच्चो की सुरक्षा के लिए आवश्यक सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चो को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन कराएं, बच्चों को धूप में खेलने से बचाएं, बेहोशी की स्थिति में बच्चे को कुछ भी खाने पीने को न दंे, गर्मी के मौसम में बच्चो के शरीर को अच्छे तरह ढककर रखें। सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने बताया कि जब बच्चों को गर्मी लगे तो बच्चे को तुरंत अंदर या छाव में लाएं, नल के पानी से शरीर को पोंछे या पानी का छिड़काव करें, बच्चे के कपड़ो को जितना संभव हो, ढीला कर दें, यदि बच्चे होश में है तो उसे तुरंत ठंडा पानी पिलाएं, पैरो को थोड़ा ऊंचा करके लिटाएं, यदि बच्चे को उल्टियां हो तो उसे करवट के बल लिटाएं, ताकि गले में कुछ न फंसे एवं पंखे या ठंडी हवा का उपयोग करें।

Previous Post Next Post