शहडोल में कानूनी जागरूकता को मिलेगी नई दिशा,एडवोकेट शेखर खान बने जिला अध्यक्ष

कोशिश लीगल अवेयरनेस सोसायटी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,आम लोगों को कानून और अधिकारों की जानकारी देने पर रहेगा फोकस 


Junaid Khan - शहडोल। जिले में कानूनी जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कोशिश लीगल अवेयरनेस सोसायटी ने एडवोकेट शेखर खान को शहडोल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्था द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को कानून, संविधान, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करना है। संस्था द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि एडवोकेट शेखर खान के नेतृत्व में जिलेभर में कानूनी सलाह शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद मिल सके। साथ ही लोगों में देशप्रेम, जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को भी बढ़ावा दिया जाएगा। नियुक्ति के तहत यह जिम्मेदारी भी सौंपी गई है कि वे विद्यार्थियों को शासकीय सेवाओं के प्रति प्रेरित करें तथा सरकारी नौकरियों में आने वाली रिक्तियों की जानकारी देकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक करें। सोसायटी के अध्यक्ष शेख अलीम एवं सचिव इम्तियाज मंसूरी ने भरोसा जताया है कि शेखर खान अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समय-समय पर उन्हें अपने कार्यों की जानकारी संस्था को भी उपलब्ध करानी होगी। इस नियुक्ति से जिले में कानूनी सहायता और जागरूकता अभियानों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous Post Next Post