शुभ कार्याें में करें पौधारोपण, विशेष दिनो को बनाएं यादगार

जिला समन्वयक जन अभियान जल गंगा संवर्धन अभियान में बने सहभागी, 19 मार्च से प्रांरभ 


Junaid Khan - शहडोल। 10 मार्च 2026- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सेक्टर क्रमांक 01 जयसिंहनगर जान्हवी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति दरैन के तत्वाधान में जनपद पंचायत जयसिंहनगर सभागार में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ बृजेन्द्र सिंह चंदेल एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने मां भारती के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियो को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही किसी भी योजनाओ से वंचित न रहे यह हम सबको मिलकर सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए उत्साह, उमंग एवं एकजुटता के साथ सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे अन्य दिनों को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण कर विशेष दिन बनाएं। नवांकुर योजनांतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में सहभागिता निभाने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक ऋत्विकदास मिश्रा, परामर्शदाता डॉ. ओमप्रकाश शुक्ला एवं सत्यम तिवारी, जान्हवी शिक्षा समिति के संचालक पवन तिवारी सहित नवांकुर सखी सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post