पीएनजी गैस कनेक्शन के हैं अनेकों लाभ- कलेक्टर

गैस सिलेण्डर खतम होने की चिन्ता समाप्त 

कलेक्टर बंगले पर पीएनजी गैस सेवा शुरू,शहरवासियों को भी मिलेगा राहत का नया विकल्प

पीएनजी गैस अपनाएं, सुरक्षित व किफायती ऊर्जा का लाभ लें



Junaid Khan - शहडोल। 22 मार्च 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे घरेलू एवं व्यावसायिक उपयोग के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (सिटी गैस) को अपनाएं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 5600 पीएनजी कनेक्शन इंस्टॉलेशन किए जा चुके हैं, जिनमें से 1000 से अधिक उपभोक्ता नियमित रूप से पीएनजी गैस का उपयोग कर रहे हैं। इससे पीएनजी गैस की उपयोगिता और विश्वसनीयता तेजी से बढ़ रही है। पीएनजी गैस का उत्पादन जिले में ही हो रहा है। जिससे गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी। रिलायंश गैस इंडस्ट्री से गैस लेकर विभिन्न कंपनियां पीएनजी कनेक्शन दे रही हैं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि पीएनजी गैस पूरी तरह सुरक्षित, सुविधाजनक एवं पर्यावरण के अनुकूल है। इसमें सीधे रसोई तक 24 घंटे गैस की आपूर्ति बनी रहती है, जिससे सिलेंडर बुकिंग और गैस मंगाने की जरूरत नहीं पड़ती। पीएनजी गैस, एलपीजी की तुलना में लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ती है तथा उपभोक्ताओं को मासिक बिल की सुविधा भी मिलती है। पीएनजी गैस के लिए जिले में 09 सर्विस स्टेशन बनाए गए हैं। शहडोल शहर में 03, ब्यौहारी मे 02, बुढ़ार, दियापीपर, बटुरा एवं जयसिंहनगर में 01-01 सर्विस स्टेशन स्थापित किए गए हैं। पीएनजी गैस का व्यायसायिक उपयोग भी किया जा सकता है। जिले में 15 से अधिक होटलों और रेस्टोरेंटों में कामर्शियल पीएनजी गैस कनेक्शन लिए गए हैं और प्रतिष्ठानों द्वारा लगातार कनेक्शन करवाया जा रहा है। होटल सूर्या इंटरनेशनल शहडोल में पीएनजी गैस का शत प्रतिशत उपयोग किया जा रहा है। होटल प्रबंधक ने बताया कि गैस पाईप लाइन से अच्छे प्रेसर के साथ गैस उपलब्ध हो रही है। कलेक्टर ने आम जन से अपील की है कि पीएनजी गैस कनेक्शन लेकर एलपीजी गैस कनेक्शन में नंबर लगाने, सिलेण्डर लेने तथा बीच मे ही गैस खतम होने जैसे निर्भरतायें शून्य हो जाती है। शहडोल शहर ऐसे सभी पीएनजी उपभोक्ता जिनके घरो और प्रतिष्ठानों में पीएनजी (सिटी) गैस की पाइप लाइने पहुंच गई है वे शीघ्र इनका कनेक्शन प्राप्त कर सकते है । पीएनजी गैस के इच्छुक परिवार और प्रतिष्ठान भी नए कनेक्शन (स्टॉलेशन ) के लिए भी आवेदन कर सकते है। कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह ने अपने बंगले में पीएनजी गैस कनेक्शन लिया है। उन्होंने बताया कि पीएनजी गैस अच्छे प्रेसर के साथ प्राप्त हो रही है।

Previous Post Next Post