भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन ने भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का किया आयोजन
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार तथा कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में , राहत शाखा ओईसी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती रीता डहेरिया एवं जिला सेनानी होमगार्ड उमरिया के नेतृत्व में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं होमगार्ड, उमरिया के द्वारा दो दिवसीय" मध्य प्रदेश में भूकंप पर आपदा से निपटने हेतु क्षमता वर्धन कार्यक्रम" का आयोजन दिनांक 19.03.2026 से 20.03.2026 तक किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में प्रथम लेक्चर प्लाटून कमांडर राहुल कुमार साहू के द्वारा लिया गया जिसमें आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005, भूकंप आने का कारण बचाव, उपाय के बारे में बताया गया। जिसमें कॉलेप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।द्वितीय लेक्चर जिला जेल अधीक्षक देवेंद्र सारस ने बेसिक लाइफ सपोर्ट सीपीआर तथा भूकंप आपदा के दौरान विक्टिम को प्रदाय किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। संजय गांधी ताप विद्युत गृह के फायर ऑफिसर अशोक गुप्ता के द्वारा भूकंप के दौरान लगने वाली आग के बारे में बताया गया तथा डेमो करके दिखाया गया। अंत में आपदा के दौरान भीड़ नियंत्रण की विषय में व्याख्यान सूबेदार शरद श्रीवास्तव के द्वारा किया गया जिसमें आपदा के दौरान भीड़ को कैसे नियंत्रित करना है के संबंध में जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त एनजीओ व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवियों व प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस दौरान हरिशंकर झरिया ,मान सिंह, बृजेश शर्मा,नितिन बशानी,हिमांशु तिवारी,सोनम सोनी, राहुल सिंह, साक्षी रैदास, महक सोनी, मुस्कान महोबिया, संध्या कुशवाहा, देव प्रकाश गौतम, लक्ष्मी महोबिया, शिवांजलि सोनी, संजना केवट व सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

