नवरात्रि और रमजान पर जेल में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, बंदियों को फल वितरित

हिंदू मुस्लिम एकता मंच का सराहनीय प्रयास, एकता और भाईचारे का दिया संदेश



Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में 19 मार्च 2026 हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया द्वारा जिला जेल उमरिया में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवरात्रि एवं रमजान के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए व्रत एवं रोजा रख रहे बंदियों को फल वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि का व्रत रख रहे बंदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई, वहीं रमजान के रोजेदार बंदियों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के मो. असलम शेर संस्थापक, ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता रहा है। नवरात्रि और रमजान जैसे पावन अवसर हमें एक-दूसरे के धर्म और भावनाओं का सम्मान करना सिखाते हैं। यह कार्यक्रम उसी भावना का प्रतीक है। राजेंद्र कोल संयोजक, हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और विविधता है। हम सभी को मिलकर इस भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए, जिससे समाज में सद्भाव बना रहे। डी.के. सारस जेल अधीक्षक उन्होंने कहा कि जेल में बंद बंदियों के बीच अनुशासन, संस्कार और देशभक्ति की भावना बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रम बंदियों को सकारात्मक दिशा देते हैं और समाज के प्रति उनकी सोच को बेहतर बनाते हैं। शारिब खान (जेल प्रशासन) उन्होंने सभी को हिंदू नववर्ष एवं रमजान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। हमें मिलजुल कर देशहित में कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में मंच के जेल अधीक्षक डी.के. सारस, संस्थापक मो. असलम शेर संयोजक राजेंद्र कोल, जिला जेलर माखन लाल मार्को, रमण विश्वकर्मा, साबिर खान, अल्ताफ खान, कृष्ण कांत तिवारी एवं आकाश पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post