सोषल मीडिया या अन्य माध्यमो में प्रसारित अफवाहो से बचें
Junaid Khan - शहडोल। 14 मार्च 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि शहडोल जिले में एलपीजी, पीएनजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा सतत रूप से उपभोक्ताओ को आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में लभगभ 21 गैंस एजेंसियां एवं 70 पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालित है। कलेक्टर ने कहा कि कुछ स्थानों पर आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर अफवाहें फैलायी जा रही हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी अफवाहों से अनावश्यक रूप से पैनिक होने की जरूरत नहीं है। प्रशासन द्वारा लगातार आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एल पी जी सिलेंडर के अनावश्यक भण्डारण से बचें। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि सोषल मीडिया या अन्य माध्यमो से प्रसारित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर विश्वास न करें तथा शांति और संयम बनाए रखें, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
