आयुष स्वास्थ्य सेवाओ को और अधिक विस्तारित करें- कलेक्टर

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न


Junaid Khan - शहडोल। 11 मार्च 2026 कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने जिला आयुर्वेद चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि जिले में आयुष स्वास्थ्य सेवाओ को और अधिक विस्तारित करने के साथ ही योग, प्राणायाम जैसी अन्य गतिविधियां भी प्राथमिकता से संचालित की जाएं। ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित आयुर्वेंद औषधालयो में संस्थागत प्रसव बढावा दिया जाए। बैठक में कलेक्टर ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के संचालन हेतु आय-व्यय विवरण, सेवा शुल्क पुनर्निर्धारण, आवश्यक यंत्र एवं उपकरणों की खरीद, निर्माण एवं मरम्मत कार्य जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला आयुर्वेंद चिकित्सालय में पंचकर्म के दौरान विद्युत व्यवस्था बनाएं रखने हेतु इनवर्टर सेट लगाया जाए। उन्होंने जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में गर्मी के दिनो में रोगियो को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु एक नग वाटर कूलर दान में उपलब्ध कराने तथा अग्नि शमन शोधक यंत्र, हिमोग्लोबिन टेस्टिंग किट एवं मशीन, चलने में असक्षम रोगियो के लिए बाकर की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ के लिए डीएमएफ मद से 1 लाख रूपये उपलब्ध कराने की बात कही। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में सीवेज चैंम्बर एवं बोरवेल मरम्मत के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए। बरसात के दिनो में परिसर में पानी भर जाने से बचाव हेतु फिलिंग एवं लेवलिंग तथा पेपर ब्लाक्स लगाने की व्यवस्था रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. शशि प्रभा पाण्डेय ने बताया कि चिकित्सालय में 30 बिस्तरीय अस्पताल संचालित है, दैनिक ओपीडी 70 के लगभग है, समय -समय पर ओपीडी घटती बढती है। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.आयशा मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post