वार्डों का निरीक्षण,डॉग शेल्टर स्थापना की पहल,निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

वार्डों का निरीक्षण,डॉग शेल्टर स्थापना की पहल,निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 29 मार्च 2026 नगर पालिका परिषद शहडोल की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी द्वारा दिनांक 28 मार्च 2026 (शनिवार) को वार्ड क्रमांक 5 एवं 29 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 5 सोहागपुर में निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया। साथ ही शहर में आवारा एवं असहाय कुत्तों के संरक्षण, देखभाल एवं नियंत्रण के उद्देश्य से प्रस्तावित डॉग शेल्टर हेतु चयनित भवन का भी निरीक्षण किया गया। प्रस्तावित डॉग शेल्टर में कुत्तों के सुरक्षित आवास के लिए व्यवस्थित शेड, पर्याप्त भोजन एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण तथा समुचित देखरेख की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की योजना है। यह पहल शहर में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित शहर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। तत्पश्चात नरसराहा डिपो के समीप स्थित वार्ड क्रमांक 29 में संजीवनी क्लीनिक एवं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु उपयंत्री (सब इंजीनियर) को सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित ठेकेदार को कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु पत्र जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक श्री अनिल महोबिया उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शहर में गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्यों के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Previous Post Next Post