हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्य खेर माता रमपुरी जवारा जूलूस में हुए शामिल दिया एकता का संदेश

एकता और भाईचारे की मिसाल बना जवारा जुलूस कार्यक्रम,


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में दिनांक 28 मार्च 2026 को उमरिया के खेर माता रमपुरी में आयोजित जवारा विसर्जन कार्यक्रम इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र बना, जब हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया द्वारा मां काली का भव्य स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां काली की प्रतिमा के आगमन पर मंच के सदस्यों ने पुष्प वर्षा माल्यार्पण कर स्वागत किया। जय मां काली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और भक्तिमय माहौल ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि धर्म चाहे अलग-अलग हों, लेकिन दिलों में एकता और प्रेम होना ही सच्ची ताकत है। जवारा विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और उत्साह के बीच पूरा नगर एक उत्सव में तब्दील नजर आया।यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक सुंदर मिसाल बनकर सामने आया। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम में शामिल होना नहीं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है। धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे आयोजन हमें एक-दूसरे के और करीब लाते हैं और समाज को मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता मंच हमेशा सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। हमारा लक्ष्य समाज में प्रेम, शांति और सौहार्द बनाए रखना है। इस तरह के आयोजन आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं और समाज को एकजुट करते हैं। इस कार्यक्रम में मंच के सक्रिय सदस्य हनीफ खान, मो. मंसूर, राजेंद्र कुशवाहा, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश पंडित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Previous Post Next Post