नाबालिग बालिका की दस्तयाबी
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 28.03.2026 को थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 27.03.2026 को घर से बंधा बाजार काली जी देखने के लिये घर से कहकर निकली थी, जो शाम तक वापस नहीं लौटी। आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जयसिंहनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को दिनांक 29.03.2026 को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक अजय कुमार बैगा थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, सउनि. प्रमोद कुमार, प्रआर. बांके सिंह, प्रआर. नंदकिशोर, आर. आशीष कुशवाहा, आरक्षक सुमित गुर्जर, आरक्षक नीरज अरोडे एवं महिला आरक्षक खुशबू लोधी की महत्व पूर्ण भूमिका रही।
