शक्ति सिंह चंदेल बने आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के सचिव

शक्ति सिंह चंदेल बने आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के सचिव


Junaid Khan - शहडोल। भोपाल: आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने और जन आधार बढ़ाने के उद्देश्य से शक्ति सिंह चंदेल को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर एवं सह-प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी द्वारा की गई है। विस्तृत अनुभव और पृष्ठभूमि शक्ति सिंह चंदेल का सार्वजनिक जीवन काफी समृद्ध रहा है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की, जहाँ वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से वैचारिक रूप से जुड़े रहे। उच्च शिक्षा के दौरान उन्होंने पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल से बी.एससी. (B.Sc.) की डिग्री प्राप्त की और इस दौरान ABVP में सक्रिय रहे। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न संगठनों में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व निभाए, जिनमें प्रमुख हैं। बजरंग दल: जिला संयोजक। धर्म जागरण: जिला संयोजक। शिवसेना: प्रदेश पदाधिकारी राष्ट्रीय बजरंग दल: महाकौशल प्रांत महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के हिंदू हेल्पलाइन के प्रांत अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा: केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष। शक्ति सिंह चंदेल का वक्तव्य अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शक्ति सिंह चंदेल ने कहा:हमारा मुख्य उद्देश्य दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी 'काम की राजनीति' को घर-घर तक पहुँचाना है। पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हम प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे। जल्द ही प्रदेश व्यापी जन-संपर्क अभियान शुरू कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।" उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है और इसे आगामी चुनावों के दृष्टिगत पार्टी का एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Previous Post Next Post