सड़क हादसों पर अंकुश लगाने हेतु थाना यातायात की विशेष पहल

NH-43 ग्राम धुरवार टोल के पास लगाए गए आधुनिक सोलर डेलिनिएटर


Junaid Khan - शहडोल। यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय जायसवाल थाना यातायात शहडोल द्वारा NH-43 पर ग्राम धुरवार टोल टैक्स के आगे एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कार्य कराया गया है। हाल ही में उक्त स्थान पर हुए कुछ सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए, यातायात पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सड़क के दोनों ओर रोड सेफ्टी रेडियम युक्त और सोलर पैनल युक्त डेलिनिएटर (Delineators) लगवाए गए हैं। इस पहल की मुख्य विशेषताएं और लाभ। बेहतर दृश्यता (Visibility): सोलर पैनल युक्त होने के कारण ये डेलिनिएटर रात के अंधेरे में स्वतः चमकते हैं, जिससे वाहन चालकों को दूर से ही सड़क की बनावट का आभास हो जाता है। लेन निर्धारणः ये उपकरण राजमार्गों और विभाजकों (Dividers) पर यातायात को सही दिशा में निर्देशित करने और लेन को अलग करने में मदद करते हैं। सुरक्षित रात्रि सफरः रात के समय तेज रफ्तार वाहनों को सड़क के घुमाव और किनारों का सटीक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शहडोल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर लगाए गए इन सुरक्षा उपकरणों का सम्मान करें ताकि सभी का सफर सुरक्षित हो सके।

Previous Post Next Post