शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राकेश नामदेव गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी राकेश नामदेव गिरफ्तार

 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 22.03.2026 को फरियादिया ने अपने पिता के साथ उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। फरियादिया ने बताया कि वर्ष 2022 में पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान नवंबर 2025 में उसकी पहचान राकेश नामदेव (निवासी ग्राम दुआरी, थाना जयसिंहनगर) से हुई थी। आरोपी राकेश नामदेव ने फरियादिया को शादी का प्रलोभन दिया और यह विश्वास दिलाया कि वह उसे व उसके तीन बच्चों को अपना लेगा। माह दिसंबर 2025 में आरोपी उसे अपने घर दुआरी ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इसके पश्चात आरोपी उसे मजदूरी के बहाने सूरत (गुजरात) ले गया, जहाँ वह डेढ़ महीने साथ रहे। वापस आने के बाद जब फरियादिया ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में पता चला कि आरोपी पूर्व से शादीशुदा है और अब उसने शादी करने से साफ इनकार करते हुए पीड़िता को धमकी भी दी। फरियादिया की शिकायत पर थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की घेराबंदी की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 22.03.2026 को आरोपी राकेश नामदेव पिता बेसाहू नामदेव उम्र 28 साल निवासी ग्राम दुआरी, थाना जयसिंहनगर, जिला शहडोल (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अजय कुमार बैगा थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, सउनि. अनिल गौत्तम, प्रआर. रूसतम सिंह, प्रआर. बृजभान सिंह, प्रआर. बांके सिंह, आर. उदय सिंह, आर. अर्जुन सिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका।

Previous Post Next Post