विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के प्रयासों से "मिनी ब्राजील" में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम

विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के प्रयासों से "मिनी ब्राजील" में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम

 


Junaid Khan - शहडोल। 21 मार्च 2026:- विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह के प्रयासों से मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं कल्याण युवा विभाग के द्वारा मिनी ब्राजील में फुटबॉल स्टेडियम हेतु राशि स्वीकृत की गई है। विधायक ने बताया कि "मिनी ब्राजील" के नाम से पहचान बना चुका शहडोल जिले का ग्राम विचारपुर में फुटबाल खिलाड़ियो को बेहतर खेल सुविधाओ के लिए मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा खेल मैदान निर्माण हेतु 5.10 करोड़ रूपये की स्वीकृत प्रदान की गई है। इस राशि से फुटबाल मैदान, बाउण्ड्रीबॉल, चेंजिग रूम, आफिशियल रूम, पवेलियन निर्माण जैसे अन्य कार्यों का विस्तार किया जाएगा। इससे क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया है कि सहकारिता एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विचारपुर जिला शहडोल में फुटबाल ग्रॉउण्ड का निर्माण किए जाने हेतु पत्र लिखा गया था। उक्त पत्र के संबंध में ग्राम विचारपुर जिला शहडोल में खेलो इण्डिया स्मॉल सेंटर हेतु फुटबाल ग्राउण्ड, बाउण्ड्रीवाल, चेंजिंग रूम, ऑफिशियल्स रूम एवं पवेलियन निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 5.10 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्राम विचारपुर के खिलाड़ियों के जुनून, हुनर और फुटबॉल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसे “मिनी ब्राजील” का दर्जा दिया है।

Previous Post Next Post