लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। जिला शहडोल के थाना देवलोंद पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। माननीय न्यायाधीश श्री पुष्पेन्द्र सिंह मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ब्यौहारी जिला शहडोल (म.प्र.) के प्रकरण क्रमांक 711/2020 अपराध क्रमांक 238/2020 धारा 294, 323, 506 ता.हि. के प्रकरण में राजेश सोनी पिता श्री चन्द्रलोनी लोनी निवासी धारी नं.02 थाना देवलोंद जिला शहडोल के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त आरोपी वर्ष 2020 से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी थाना देवलोंद पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना देवलोंद पुलिस द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर दिनांक 25.03.2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में उप निरी सुभाष दुबे थाना प्रभारी देवलोंद के नेतृत्व में, सउनि. इन्दलाल पुरी, आरक्षक आदित्य सिंह, सतीश मिश्रा, जितेन्द्र मण्डलोई, चित्रांशु शुक्ला की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है।

Previous Post Next Post