जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रजघटा लघु नदी तट पर की गई साफ सफाई
Junaid Khan - शहडोल। 20 मार्च 2026- जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे चरण में जिले भर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य प्रारंभ हो गए हैं। जनपद पंचायत सोहागपुर मे ग्राम पंचायत दूधी के ग्राम पंचगांव, में नवांकुर संस्था तथा प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में रजघटा लघु नदी तट पर जल स्त्रोत का पूजन एवं आरती कर सामूहिक श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित कर साफ सफाई की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सरकार एवं समाज के सहयोग से जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। जल संचय भागीदारी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय, विकास खंड समन्वयक श्रीमती प्रिया सिंह, नवांकुर संस्था के श्री लोकनाथ नामदेव, प्रस्फुटन समितियों से श्री पंकज पटेल, श्री रानू पटेल, श्री मती प्रमिला पटेल, श्री रमलखन पटेल, श्री मती सुधा पटेल ,श्री रामशंकर पटेल,नैना द्विवेदी,प्रीति द्विवेदी सहित मेंटर्स ,छात्र एवं समिति के प्रतिनिधियों ने श्रमदान किया।
