मां शारदा मंदिर में संपन्न हुआ निर्वाचन,सर्वसम्मति से हुआ चयन जिले से लेकर प्रदेश तक खुशी की लहर
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया, 20 मार्च 2025 जिले के वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन को एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व मिल गया है। मां शारदा मंदिर उमरिया में आयोजित संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बृजभान प्रसाद मिश्रा को सर्वसम्मति से पुनः जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर जिलेभर के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन निर्वाचन अधिकारी एवं कार्यवाहक प्रांत अध्यक्ष श्री राम नरेश तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान श्री मिश्रा ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया, जबकि अन्य किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन नहीं भरे जाने के कारण उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। इस प्रस्ताव की घोषणा श्री प्रभात तिवारी द्वारा की गई। संगठन को मिलेगी नई गति पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं और पेंशनर साथियों में उत्साह का माहौल देखा गया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि श्री मिश्रा के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी तथा पेंशनर्स की लंबित समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा। पेंशनर्स का कहना है कि कई ऐसे कार्य जो अब तक लंबित थे, वे अब तेजी से पूरे किए जाएंगे और संगठन की आवाज और मजबूत होगी। प्रदेशभर में खुशी की लहर श्री मिश्रा के पुनर्निर्वाचन पर उमरिया जिले के साथ-साथ संभाग एवं पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। विभिन्न जिलों से बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। करकेली ब्लॉक अध्यक्ष भी निर्वाचित इसी बैठक में करकेली विकासखंड के लिए भी निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से श्री मोरध्वज सिंह को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इनकी रही विशेष उपस्थिति कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम नरेश तिवारी, वृंदावन द्विवेदी, जलेबी लाल विश्वकर्मा, बृजभान प्रसाद मिश्रा, प्रेमलाल राय, विश्वनाथ साहू, सुधा सिंह, चंद्रभान सेन, महेंद्र राव, रामलाल अग्रवाल, द्वारिका सिंह, बृजभान सिंह, मोरध्वज सिंह, रामगोपाल शर्मा, संतोष मिश्रा, नरेंद्र पांडे एवं आशुतोष श्रीवास्तव सहित जिलेभर के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। निवेदक: समस्त पेंशनर्स,जिला उमरिया (मध्यप्रदेश)

