शहडोल संभाग में प्रगतिरत विकास कार्याे को कराएं समय-सीमा में पूर्ण- कमिश्नर

शहडोल संभाग में प्रगतिरत विकास कार्याे को कराएं समय-सीमा में पूर्ण- कमिश्नर 


Junaid Khan - शहडोल। 17 मार्च 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभाकक्ष में शहडोल संभाग में विभाग द्वारा किये जा रहे निमार्णधीन विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा की। कमिश्नर ने अधिकारियो को निर्देश शहडोल संभाग में प्रगतिरत विकास कार्याे को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराएं एवं जिन ठेकेदारो द्वारा कार्याें में रूचि नही ली जा रही उनके विरूद्व कार्यवाही करते हुए ब्लैकलिस्ट करें। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में किसी तरह की समस्या है अथवा किसी विभाग से समन्वय की आवश्यकता है तो समन्वय कर उनका निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर विकास कार्य करें तथा आपस में सूचित करके काम प्रारंभ कराएं जिससे सार्वजनिक संपत्ति को हानि नहीं हो। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में संचालित विद्यालयो एवं ऑगनवाड़ी केंद्रो में शुद्व एवं स्वच्छ पेयजल, बिजली जैसी अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सक्षम ऑगनवाड़ी केंद्रो में बच्चो को शुद्व एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उददेश्य से आर.ओ. तथा टीव्ही लगाई जानी है जिसके लिए विद्युत कनेक्षन आवष्यक है। शासन द्वारा विद्युत मंडल को विद्युत कनेक्शन हेतु राषि भी प्रदाय की गई है। जिन विद्यालयो के लिए राषि उपलब्ध कराई गई है वहां विद्युत कनेक्षन शीघ्र पूरा किया जाए। कमिष्नर ने पीएम जनमन एवं धरती आबा कार्यक्रम के तहत संचालित कार्याें की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि ये सभी कार्य समय-सीमा में पूरे किये जाएं। विद्युत देयक एवं स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य अभियंता ऊर्जा विभाग द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्रो में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद पूरा कर लिया गया है अब ग्रामीण क्षेत्रो में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युतदेयक एवं स्मार्ट मीटर से संबंधित षिकायतो में कमी आई है। बैठक में कमिष्नर द्वारा संभाग के तीनो जिलो में नये सब स्टेषन निर्माण, फीडर सेपरेषन, 33 केव्ही लाइन बिछाने का कार्य तथा पॉवर स्टेषन निर्माण एवं उनके प्रारंभ होने की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के विद्युतविहीन ग्रामो की सूची भी उपलब्ध कराएं। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के विद्यालयो एवं छात्रावासो में किये जा रहे निर्माण कार्याें को विद्यालय सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कराएं जिससे नये सत्र में आने वाले विद्यार्थियो को सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकें। कमिश्नर ने आरडीएसएस परियोजना अंतर्गत आंवटित कार्य, शहडोल-उमरिया मार्ग, धरती आबा के तहत किये जा रहे विकास कार्य, मध्यप्रदेष ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अंतर्गत किये जा रहे निमार्ण कार्य, पीएम जनमन के तहत प्रस्तावित मार्ग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा कर समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियो को दिए। बैठक में आयुक्त शहडोल संभाग द्वारा ऊर्जा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, एमपीआरडीसी, मध्यप्रदेष ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भवन निर्माण, कारपोरेषन, ब्रिज कारपोरेषन तथा जनजातीय कार्य विभाग के कार्याें की विस्तार से कार्याे की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागो के संभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post