अवैध रेत उत्खनन/परिवहन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 18/03/2026 को मुखबिर की सूचना पर ब्यौहारी पुलिस टीम द्वारा सनौसी तिराहा के पास घेराबंदी कर एक नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर (नम्बर MP18ZJ 1154) पकड़ा गया, जो अवैध रेत लोड कर बिक्री हेतु ले जा रहा था। ट्रैक्टर चालक शिवदास गुप्ता (निवासी पपौंध) ने पूछताछ में बताया कि वह वाहन मालिक अंकित गुप्ता के कहने पर झापर नदी से अवैध रेत लेकर आ रहा था। वैध दस्तावेज न होने के कारण पुलिस ने 7,30,000/- रुपये कीमती ट्रैक्टर व रेत को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक शिवदास गुप्ता पिता प्रेमचन्द्र गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी पपौढ थाना पपौध जिला शहडोल एवं वाहन मालिक अंकित गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सनौंसी थाना ब्यौहारी जिला शहडोल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जियाउल हक थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में, सउनि गया प्रसाद कन्नौजे, प्रआर हरपाल सिंह, आर. विवेक सूर्या, आर. गंगा सागर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
