विधायक जैतपुर ने जल गंगा संवर्धन अभियान में निभाई सहभागिता, जल संरक्षण का दिया संदेश

विधायक जैतपुर ने जल गंगा संवर्धन अभियान में निभाई सहभागिता, जल संरक्षण का दिया संदेश


Junaid Khan - शहडोल। 20 मार्च 2026- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जनसहभागिता के साथ विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 19 मार्च से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान को जनांदोलन का रूप देने हेतु जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पकरिया में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी ने सहभागिता करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से जल के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री जयसिंह मरावी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी श्री दीपक मंडावी, सीईओ जनपद पंचायत बुढ़ार श्री राजीव लघाटे, सहायक यंत्री, उपयंत्री, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा साफ-सफाई कार्य में श्रमदान किया गया। सभी ने मिलकर जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में योगदान दिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि जल बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में निरंतर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाया जा सके।

Previous Post Next Post