नेता प्रतिपक्ष मान. उमंग सिंघार का आगमन, एन.एस.यू.आई. ने किया भव्य स्वागत

महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सोमवार 9 मार्च को उमरिया आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा पुराने बस स्टैंड में किसान, मजदूर और आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उमरिया पहुंचने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला उमरिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने ढोल-नगाड़ों, पुष्पगुच्छ और मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जोरदार नारों के साथ नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला उमरिया की ओर से जिले के समस्त महाविद्यालयों में छात्रों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, कक्षाओं की अपर्याप्त व्यवस्था, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला सुविधाओं का अभाव, छात्रवृत्ति में देरी, बस संचालन, खेलकूद एवं अन्य छात्र सुविधाओं की कमी जैसी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों से जुड़े इन मुद्दों को विधानसभा तथा संबंधित विभागों के सामने मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मो. असलम शेर जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (उमरिया) ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान, मजदूर और आदिवासी समाज की समस्याएं आज भी गंभीर रूप से सामने हैं और इन्हें हल करने के लिए मजबूत आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रवक्ता मो. नईम, नसरीन बानो, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश द्विवेदी, ओम तिवारी, अनुज वर्मा, बिलाल खान, अनुराग तिवारी, समीर खान, अजय विश्वकर्मा, श्रेयांस सेन, अभिषेक, रोहणीश्याम, काजल वर्मा, खुशी मोगरे, अर्पिता तिवारी, आंचल चौधरी, दिव्या रजक,रचना यादव, पल्लवी असाटी, साक्षी राव,दीक्षा यादव, सरिता बर्मन, अर्चना, दीपाछी हेमलता,पलक, मुस्कान, दुर्गा, नंदिता, नंदू कोल, दुर्गा प्रजापति, नितेंद्र, पायल, सुमन, राहुल, प्रिंस, आदि भारी संख्या कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कॉलेज इकाइयों के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post