उत्कृष्ट अंक लाकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया बुढार नगर का गौरव, विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
Junaid Khan - शहडोल। बुधवार को जारी हुए सी.बी.एस.ई. बोर्ड के कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में बुढार नगर के विद्यालय ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय मे कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विद्यार्थियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किये। कक्षा 10वीं के अनिरुद्ध चक्रवर्ती 98 प्रतिशत, प्रथम साहू 94 प्रतिशत, भूमिका अग्रवाल 92.8 प्रतिशत, क्रिश धुरियानी 92 प्रतिशत, प्रिंस हरवानी 92 प्रतिशत, स्पर्श श्रीवास्तव 91.2 प्रतिशत, माही गुप्ता 90 प्रतिशत, आस्था दहिया 89.6 प्रतिशत, विनायक बर्मन 89 प्रतिशत, सुयश गुप्ता 88 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता पिता, शिक्षको तथा विद्यालय का नाम रोशन किया विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता है तथा भविष्य मे सभी विद्यार्थी ऐसे ही अच्छे अंक प्राप्त करे ऐसी कामना करता है। इस उत्कृष्ट परिणाम ने न केवल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि सही दिशा, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा कि बच्चों की लगन, अभिभावकों का सहयोग और शिक्षकों की मेहनत का यह शानदार नतीजा है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा और क्षेत्र का नाम रोशन करता रहेगा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी नई उड़ान की शुरुआत है, और उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसी तरह मेहनत जारी रखनी चाहिए।
