नगर पालिका सभागार में राज्य स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

नगर पालिका सभागार में राज्य स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 15 अप्रैल 2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का नगर पालिका परिषद शहडोल के सभागार में सायं 4:00 बजे प्रोजेक्टर के माध्यम से सफलतापूर्वक सीधा प्रसारण किया गया। यह आयोजन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे उपस्थित सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम का लाभ सुगमता से प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, नगर पालिका की स्वच्छता मित्र बहनें, महिला अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को गंभीरता एवं उत्साह के साथ देखा एवं सुना तथा शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में सिटी मैनेजर श्री सत्यकाम मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, स्वच्छता मित्र एवं विभिन्न वार्डों की महिलाएं भी उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने एवं समाज में उनकी सक्रिय एवं सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

Previous Post Next Post