बुढ़ार जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना के 193 जोड़े विवाह सूत्र के बंधन से बंधे

भठिया में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह 


Junaid Khan - शहडोल। 26 अप्रैल 2026- मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत जनपद मुख्यालय बुढार के भाठिया मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो की उपस्थिति में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम बड़े उत्साह, उमंग और हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। सामूहिक कन्या विवाह के अवसर पर 192 नव दंपत्तियो ने वैदिक मंत्रोच्चरण एवं भारतीय परंपरा के साथ सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे एवं एक का निकाह सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जैतपुर विधानसभा क्षेत्र श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं निकाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान है। सामूहिक विवाह कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बढ़ता है तथा विवाह समारोहों में होने वाले फिजूल खर्च की बचत होती है। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों में भी नियंत्रण होता है। विधायक श्री जयसिंह मरावी, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर उनके सुख, समृद्धि और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नवदंपतियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के प्रतीक स्वरूप चेक एवं गृहस्थ जीवन की आवश्यक सामग्री प्रदान की गई, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक मंडावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री राजीव लहघाटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post