संभाग के नागरिक उत्साह, उमंग एवं गर्व के साथ मनाएं स्वाधीनता दिवस

कमिश्नर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं


Junaid Khan - शहडोल। 14 अगस्त 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के नागरिकों को आजादी के पुनीत पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कमिश्नर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शहडोल संभाग के नागरिक देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं गर्व के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना भी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और संविधान की रक्षा करनी चाहिए तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि अपने देश का सम्मान करते हुए अपने जिले, संभाग, प्रदेश एवं देश को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

Previous Post Next Post