कहानी और मुखोटों के जरिए बच्चों को सिखाया पोषण का महत्व, पोषण पखवाड़ा दिवस-3 पर जागरूकता का अनोखा प्रयास

कहानी और मुखोटों के जरिए बच्चों को सिखाया पोषण का महत्व, पोषण पखवाड़ा दिवस-3 पर जागरूकता का अनोखा प्रयास 


Junaid Khan - शहडोल। शहडोल Day -3 पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा दिवस तीसरा कहानी के जरिए पोषण संबंधित जानकारी बच्चों को महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य से जुड़ी बातें को साझा की गई। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता, एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। Mukhote की मदद से बच्चों के समक्ष कहानीप्रस्तुतीकरण शहरी परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। मुखोटों के माध्यम से प्रस्तुत की गई रोचक कहानियों ने बच्चों को न केवल आकर्षित किया बल्कि उन्हें पोषण के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों और महिलाओं को हरी सब्जियों, फल, दाल, दूध एवं अन्य पोषक तत्वों के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही कुपोषण से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, साफ-सफाई और टीकाकरण के महत्व पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था एवं शिशु देखभाल से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई, जिससे वे अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक हो सकें। बच्चों को खेल-खेल में सीखने का मौका मिला, जिससे कार्यक्रम और भी प्रभावी बना। शहरी परियोजना के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कुपोषण को जड़ से खत्म करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी को नियमित रूप से संतुलित आहार लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Previous Post Next Post