संकल्प: जन-जन तक पहुंचे होम्योपैथिक पद्धति चिकित्सा

होम्योपैथी दिवस बना संभागीय चिकित्सकों का महाकुंभ 


Junaid Khan - शहडोल। संभागीय होम्योपैथिक चिकित्सा संघ शहडोल द्वारा शुक्रवार दिनांक 10 अप्रैल 2026 होम्योपैथी के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन की जयंती एवं विश्व होम्योपैथी दिवस को बड़े ही हर्षौल्लाश एवं उत्साह के साथ होटल सिटी स्टार में मनाया गया ल। शामिल हुई विभूतियां....कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहडोल सी.एम.एच.ओ।। डॉ राजेश मिश्रा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. आर. के. गांधी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ बसंत खरया मौजूद रहे। मंच पर डॉ एम. पी सिंह एवं डॉ प्रशांत श्रीवास्तव की प्रमुख रूप से मंचाशीन रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना गीत के साथ हुआ, तत्पश्चात मंचासिन अतिथियों का स्वागत तिलक वंदन कर शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेट कर सभी डॉक्टर्स ने किया। स्वागत पश्चात प्रांगड़ में उपस्थित सभी डॉक्टर्स ने अपना परिचय दिया एवं सभी का स्वागत तिलक वंदन कर मोमेंटो एवं उपहार देकर किया गया। जन-जन होगा लाभान्वित....इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.आर.के.गांधी जी ने डा.सैमुअल हैनिमैन के जीवन एवं होमियोपैथिक दवाई एवं उनके उपयोग पर प्रकाश डाला एवं मुख्य अतिथि डॉ. राजेश मिश्रा ने भी सभी डॉक्टर्स को बधाई देकर इस पद्धति का विस्तार करने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डा. वी.के.त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन डॉ.प्रशांत बाबू खरया जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की आखिरी कड़ी में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद उठाया एवं एक खुला मंच का कार्यक्रम भी किया जिसमें सभी होमियोपैथिक चिकित्सकों ने भविष्य में किए जाने कार्य पर विस्तार से चर्चा कर होम्योपैथिक पद्धति को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लगे चार चांद.....संभाग स्तरीय इस कार्यक्रम को सफल बनाने संपूर्ण संभाग से होम्योपैथिक चिकित्सको का आपसी समन्वय स्थापित करने एक माला में मोती पिरोने जैसा ही था जिसे न्यू ललिता होम्योपैथिक फार्मेसी, ललिता हेल्थ केयर (डॉ कपिल कुमार मिश्रा) विभु होमियोपैथिक केयर (अंकित पांडे), प्रसिद्ध होमियोपैथिक कंपनी REPL के प्रतिनिधियों की विशेष मदद से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया गया। इनकी रही मौजूदगी.... कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों में प्रमुख रूप से डॉ. शैलेन्द्र सिंह बैस,डॉ. प्रकाश शेखर सिंह, डॉ. भास्कर शुक्ला, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. रविशंकर गुप्ता, डॉ.राहुल गांधी, डॉ. अल्पना सिंह, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. नम्रता पटेल, डॉ. हामिद हसन,डॉ. विवेक चक्रवर्ती, डॉ. मुकेश चतुर्वेदी, डॉ. मालती यादव, डॉ. आस्था पाठक, डॉ. प्रियंका सोनी, डॉ. मीर अतहर अली, डॉ. अमित साहू, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र प्रजापति, डॉ. उत्तम सिंह, डॉ. ए. के. वर्मा, डॉ. मरियम बोहरा, डॉ. अरविंद साहू, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. रविंद्र पावरा,डॉ. उमेश वर्मा,डॉ. आशीष शिवहरे, डॉ. लवकेश सिंह, डॉ. वसीम खान, डॉ. करुणा सोनी, डॉ. श्रद्धा सोनी, डॉ. नवीन साहू, डॉ. मनीष त्रिपाठी,डॉ. शशिकांत चौधरी, डॉ. एन. के. पटेल, डॉ. राधेश्याम पटेल, डॉ. सुरेंद्र पटेल, डॉ. नीलिमा द्विवेदी, डॉ. शिखा गुप्ता,डॉ. फलदायक मेहरा सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Previous Post Next Post