कलेक्टर की संवेदनशीलता फातिमा बी की पढ़ाई को अब मिलेगी नई उड़ान

कलेक्टर की संवेदनशीलता फातिमा बी की पढ़ाई को अब मिलेगी नई उड़ान 


Junaid Khan - शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सोहागपुर की रहने वाली फातिमा बी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया और उसे ट्राइसाइकिल प्रदान की। जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित शिविर के दौरान फातिमा बी ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि मैं ग्राम चंदनिया विद्यालय में कक्षा 6वीं में अध्यनरत हूं और मेरे पास स्कूल आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं है। कलेक्टर ने उसकी समस्या को तुरंत समझा और मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे अब फातिमा बी को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वह अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकेगी। इसके लिए फातिमा बी ने आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post