जल गंगा संवर्धन अभियान - युवा टीम का संदेश गांव–गांव में दीवार लेखन के जल संरक्षण के जगा रहे अलख

जल गंगा संवर्धन अभियान - युवा टीम का संदेश गांव–गांव में दीवार लेखन के जल संरक्षण के जगा रहे अलख 


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा जिले के गांव गांव पहुंचकर युवा टीम के सदस्य जल संरक्षण के प्रति जागरुक कर अलख जगा रहे हैं। इसी क्रम में युवाओं की टोली युवा टीम सदस्यों के द्वारा ग्राम पंचायत गौरइया के दीवारों पर जल संरक्षण जागरूकता नारे लिख व गांव में घूम-घूम कर जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं। साथ ही दीवार लेखन और वृक्षारोपण के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। हिमांशु तिवारी ने जल संरक्षण एवं संचयन की विशेषता को इंगित करते हुए कहा जल संरक्षण का अर्थ पानी की बर्बादी तथा प्रदूषण को रोकने से है। जल संरक्षण एक अनिवार्य आवश्यकता है।क्योंकि जल ही जीवन है। अत: जल की कमी को पूरा करने के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक है।उन्होंने आगे कहा कि जल स्रोतों की हर बूंद को संरक्षित करने तथा जल गंगा संवर्धन अभियान को बढ़ावा देने हेतु आमजनों को इस जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है।जल का संरक्षण बहुत ही छोटे-छोटे उपायों से किया जा सकता है, जैसे टूथ ब्रश करते समय टूंटी को बंद रखें, नहाते समय बाल्टी का इस्तेमाल, घर व कार की सफाई में पानी का कम से कम उपयोग, प्रत्येक घर में वर्षा जल संचयन टैंकों का निर्माण, गांवों में तालाबों की खुदाई, शौचालयों में पानी की कम से कम खपत तथा इसके साथ ही वृक्षारोपण के लिए युवाओं को अधिक से अधिक जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि इसमें अधिक से अधिक लोग जुड़ें, ताकि हम प्रकृति के साथ चलें।इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी,साक्षी रैदास,महक सोनी,मुस्कान सोनकर, संध्या कुशवाहा,अभिनव द्विवेदी व सभी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post