शहडोल में श्याम बाबा मूर्ति स्थापना महोत्सव: 8 अप्रैल को शोभा यात्रा, 9 अप्रैल को भव्य भजन संध्या व जागरण

शहडोल में श्याम बाबा मूर्ति स्थापना महोत्सव: 8 अप्रैल को शोभा यात्रा, 9 अप्रैल को भव्य भजन संध्या व जागरण 


Junaid Khan - शहडोल। शहर में आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। पिपलेश्वर महादेव मंदिर, स्टेशन रोड, शहडोल में श्याम बाबा जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन राम भक्त मंडल एवं मंदिर समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन की शुरुआत 8 अप्रैल को शाम 5 बजे निरंकारी धाम (दुर्गा मंदिर) से भव्य शोभा यात्रा के साथ होगी। इस शोभायात्रा में श्याम बाबा की पालकी, भजन-कीर्तन, झांकियां एवं भक्तों की टोली शामिल रहेगी, जो पूरे शहर में भक्ति का संदेश फैलाएगी। वहीं 9 अप्रैल को शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या एवं संध्या जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध गायिका अंजलि गुप्ता अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। उनके साथ अन्य कलाकार भी भक्तिमय माहौल तैयार करेंगे, जिससे श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से कलाकार राखी परमार, एन.राघवेंद्र एवं अभिषेक सोनी भी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे। आयोजन समिति द्वारा सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। मंदिर समिति ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा,बल्कि शहर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का भी संदेश बनेगा।

Previous Post Next Post