कलेक्टर ने कृषि विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कलेक्टर ने कृषि विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की


Junaid Khan - शहडोल। 09 अप्रैल 2026:- कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कृषि विभाग द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कृषि विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करें। कलेक्टर ने नवाई प्रबंधन, राज्य पोषित योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में उप संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post