कलेक्टर ने एयरपोर्ट निर्माण हेतु हवाई पट्टी लालपुर का किया निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। 09 अप्रैल 2026:- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण हेतु एयरपोर्ट प्राधिकृत अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी लालपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एयरपोर्ट के प्राधिकृत अधिकारियों से भूमि विवरण, रनवे की लंबाई चौड़ाई, हवाई पट्टी की स्थिति बाउंड्रीवाल की लंबाई, चौड़ाई सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री प्रीतिश यादव, श्री गौरव मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (सी. एन. एस), श्री सचिन भाटी, प्रबंधक (ए. टी. सी) श्री प्रमोद वैकुंठराव खरोड़े, प्रबंधक (अग्निशमन) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
