शादी का झांसा देकर दष्कर्म करने एवं सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना शहडोल द्वारा एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, जान से मारने की धमकी देने तथा सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता अपने पिता के साथ थाना उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में पढ़ाई के दौरान बस से आते-जाते समय उसकी जान-पहचान हरीओम बस के खलासी राजेश भुर्तिया (यादव) निवासी तालीकला से हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर अगस्त 2024 में जंगल में ले जाकर पीड़िता के साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता के किराए के कमरे पर भी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की मर्जी के बिना खींची गई अश्लील तस्वीरों को पीड़िता की होने वाली ससुराल के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया। आरोपी ने फेसबुक पर पीड़िता के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसकी गरिमा को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से अश्लील फोटो अपलोड किए। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध निम्नलिखित धाराओं एवं एससी/एसटी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जयसिंहनगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी राजेश भुर्तिया पिता बालकरण भुर्तिया (उम्र 24 वर्ष) निवासी तालीकला, थाना सीधी को आज दिनांक 10.04.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक अजय कुमार बैगा थाना प्रभरी जयसिंहगर के नेतृत्व में, सउनि. अनिल गौत्तम, प्रआर. बारेलाल सिंह, आरक्षक सुजीत सिंह, आरक्षक प्रहलाद सिंह, आरक्षक अर्जुन बथोले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
